पटना, : भाजपा के पूर्व सांसद उदय ङ्क्षसह सदाकत आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के समक्ष कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण किये। पूर्व सांसद ने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के कहने पर भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया था उस समय का भाजपा और आज अभी के भाजपा में अंतर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा था कि देश का विकास होगा, लेकिन वह पार्टी अपने मूल सिद्धांत से अलग हटकर काम कर रही है। क्या कारण है कि दो सीट जीतने वाली पार्टी के सामने घुटने टेक दियश है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया से राजनीतिक नहीं व्यक्तित्व का संबंध है। हमेशा पूर्णिया की समस्या का आवाज उठाने का काम किया। पांच साल के अन्दर सीमांचल के विकास में गिरावट आयी है। मिलन समारोह में विधायक भावना झा, पूनम पासवान, एच. के. वर्मा, राजेश राठौर समेत अन्य उपस्थित थे।
Back To Top
Post A Comment: