रांची: आजसू पार्टी रांची महानगर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा द्वारा महानगर समिति का विस्तार करते हुए सतीश महतो को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सतीश महतो ने कहा कि सामजिक न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे। पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसका निर्वहन पूर्ण रूप से करूंगा। महानगर के संगठन सचिव सुनील यादव ने कहा कि सतीश महतो एक संघर्षशील एवं लड़ाकू प्रवृति के नेतृत्वकर्ता रहें हैं। हमें विश्वास है कि इनके अनुभवों से रांची महानगर इकाई को एक नई दिषा मिलेगी।
Back To Top
Post A Comment: