Home
नई दिल्ली
लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान को देखने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
नई दिल्ली, (रिर्पोटर) : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में इलाजरत समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछा। हाल ही में हृदयाघात होने की वजह से श्री पासवान को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे को डाक्टरों ने सांसद श्री पासवान के मौजूदा हालात से अवगत कराया। तबीयत पहले से काफी बेहतर है। इस मौके पर सांसद पशुपति पारस, चिराग पासवान, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एमएस सहित कार्डियोलॉजी विभाग के सभी वरिष्ठ डाक्टर मौजूद थे।
Back To Top
Post A Comment: