Home
बिहार
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल लालजी टंडन को भावभीनी विदाई दी
पटना, (रिर्पोटर) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हवाई अड्डे पर राज्यपाल लालजी टंडन को पुष्प-गुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल लालजी टंडन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राज्यपाल लालजी टंडन ने अपनी भावभीनी विदाई पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित मंत्रियों एवं पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया। राज्यपाल को पटना हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधि मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, गन्ना उद्योग मंत्री श्रीमती बीमा भारती, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेष्वर पाण्डेय, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल समन्वय संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जिलाधिकारी पटना श्री कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती गरिमा मलिक ने भी पुष्प-गुच्छ भेंटकर विदाई दी।
Back To Top
Post A Comment: