Home
बिहार
राजनीति
सरकार की हर जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी जन अधिकार पार्टी (लो) : पप्पू यादव

पटना, (रिर्पोटर) :जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आज पटना आवास पर आयोजित पार्टी के प्रदेश कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सरकार के हर जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी और लोगों को सरकार की नाकामी से अवगत करायेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर ओर अराजकता का महौल है। प्रदेश में अपराधियों का बोल बाला है। महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। युवाओं को नौकरी मिल नहीं रही है और जिन्हें नौकरी मिली है, वहां भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिस वजह से युवा अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। इसलिए जन अधिकार पार्टी ने फैसला किया है कि जनहित में प्रदेश में विकास का माहौल स्थापित करने और सरकार की जनविरोधी नीतियों का आने वाले दिनों में जोरदार विरोध व प्रदर्शन करेगी।
पप्पू यादव ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर केंद्र की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज रूपये डॉलर के मुकाबले बंगलादेश की करेंसी से भी नीचे चला गया। देश आर्थिक मंदी के कगार पर है, जिस वजह से नौकरियों में कटौती शुरू हो चुकी है। पहले ही साल 2014 के बाद से सरकारी नौकरियां खत्म कर दी गई हैं और अब प्राइवेट सेक्टर भी मोदी सरकार की नाकाम आर्थिक नीतियों का शिकार है। लेकिन इस बात पर कोई बात करने को तैयार नहीं है। यह देश के लिए दुर्भाग्य है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने भी संबोधित किया और कहा कि जन अधिकार पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस सेवा भाव और लोगों के दुख दर्द में शामिल होकर जनसेवा करते हैं, उससे लोग पप्पू यादव को अपना हमदर्द और सेवक के तौर पर स्वीकार करते हैं। इतने संघर्ष के बावजूद भी पार्टी का जनाधार बढ़ नहीं पा रहा है। हमारे संघर्षों का फायदा दूसरे दल उठा लेते हैं। इसलिए आज हमें अपनी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संघर्षों को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। इसके लिए आज प्रदेश कमेटी की बैठक में संकल्प लिया गया।
वहीं, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह ने की। बाद में उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) सितंबर के दूसरे सप्ताह से देश के ज्वलंत मुद्दे जैसे - आरक्षण और एनआरसी, बिहार में बढ़ते अपराध, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, गैंगरेप, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रही गिरावट के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खडा करेगी। आंदोलन की अंतिम रूपरेखा कोर कमेटी की बैठक में तय की जाएगी, जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पप्पू यादव करेंगे।
गौरतलब है कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, प्रदेश अध्यक्ष श्री रघुपति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, उमेर खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू, प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र त्यागी, सूर्यनारायण सहनी, मनोहर यादव आदि नेता मौजूद रहे।
Back To Top
Post A Comment: