Home
बिहार
जाप(लो) अध्यक्ष पप्पू यादव ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक
पटना, (रिर्पोटर) :पूर्व
वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर आज जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गहरी
शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि अरुण
जेटली जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। समाज और राष्ट्र के प्रति
उनका समर्पण अद्भुत था। उनसे हमारा व्यक्तिगत रिश्ता था। बहुत सम्मान और
प्यार उनसे मुझे मिला। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने
जनसहयोग व राष्ट्र उत्थान के कार्यों के माध्यम से देश व दुनिया के लोगों
के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे।
वहीं, पार्टी की ओर से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद, राष्ट्रीय
महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन
पप्पू, प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी एवं युवा परिषद के प्रवक्ता
रजनीश तिवारी ने भी अरूण जेटली के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की और
अपने शांक संदेश में कहा कि पूर्व वित्त मंत्री के निधन से राष्ट्र को
अपूरणीय क्षति हुई है। उनके नेतृत्व ने देश में विकास का नया द्वार खोला
और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को आर्थिक रूप से मजबूती मिली। देश ने एक
प्रखर वक्ता एवं सफल नेतृत्व कर्ता को खो दिया। वे एक कुशल प्रशासक, एक विज्ञ विधिवेत्ता, और एक निष्कलंक राजनेता थे। परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
Back To Top
Post A Comment: