Home
नई दिल्ली
राष्ट्रीय
पदक जीतकर देश लौटते ही खिलाड़ियों को ईनाम राशि का चेक देगी केन्द्र सरकार: किरण रिजिजू
नई दिल्ली, (रिर्पोटर) : केन्द्रीय युवा मामले व खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने कहा है कि केन्द्र
सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जो खिलाड़ी पदक
लेकर आएंगे उन्हें देश में लौटते ही तत्काल ईनाम राशि का चेक दिया जाएगा।
इससे खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ेगा और उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।
श्री रिजिजू बुधवार को सोनीपत में उत्तर क्षेत्रीय खेल प्राधिकरण (साई) के
बहालगढ़ केन्द्र का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
श्री
रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार
खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारा
उद्देश्य है कि देश में एक नया खेल संस्कृति विकसित हो। हमारी सुविधाएं
विश्वस्तरीय हों और भविष्य में खिलाड़ियों को कैरियर की सभावनाएं दिखें।
उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ियों को सरकारी और
गैर-सरकारी क्षेत्रों में नौकरी दिलवाई जाए। नौकरी में रहते हुए ही सभी
खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें और देश के लिए पदक लेकर आएं। वे रिटायरमेंट
के बाद कोचिंग के क्षेत्र में खेलों के लिए अपना अमूल्य योगदान दें।
श्री
रिजिजू ने कहा कि केन्द्र सरकार नवगठित केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख और
जम्मू व कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है। लद्दाख
चूंकि 12 हजार
फिट से अधिक ऊंचाई पर है इसलिए वहां पर सिंथेटिक ट्रैक विकसित किए जाएंगे।
इसके साथ ही केन्द्रीय खेल मंत्रालय आईस हाकी को भी मान्यता देने जा रहा
है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में तीरंदाजी अकादमी खोलने का भी निर्णय लिया
गया है। उन्होंने कहा कि खेल व खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही
नवीनतम खेल नीति लाई जाएगी। इस नीति में देश में खेल व खिलाडिय़ों को आगे
बढ़ाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे।
श्री
रिजिजू ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में जिला स्तर पर खेल की बेहतर
सुविधाएं मिलें। इसके लिए जल्द ही देश के सभी राज्यों के खेल मंत्रियों का
एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों के मांग पर सोनीपत
साई सेंटर में और अधिक बेहतर खेल सुविधाएं भी विकसित करने की बात कही।
इस
दौरान श्री रिजिजू ने तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण किया और वहां राष्ट्रीय
व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडिय़ों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने
साई सेंटर की मैस, हॉस्टल, स्विमिंग
पुल, जिम सहित अन्य सभी सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने
पैराओलंपियन अमित सरोहा सहित कई खिलाडिय़ों से मुलाकात भी की और समस्याएं
जानी। श्री रिजिजू ने साई परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया।
Back To Top
Post A Comment: