
पटना, (रिर्पोटर) : बहादूरपुर कृषि बाजार समिति के निकट सेंट्रल हाई स्कूल में कदम एवं
पाटलिपुत्र नगर विकास समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जल जीवन एवं
हरियाली कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पौधा रोपण के साथ साथ
इनका वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पौधा लगा कर जदयू
प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को
सम्बोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि इस अभियान को पुरे प्रांत में
अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार के आह्वान पर जदयू कार्यकर्ता,स्वयंसेवी संस्थाएँ,शैक्षिक संस्थान
एवं आम नागरिक पर्यावरण को मिल रहे चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए
विभिन्न प्रकार के पौधे लगा रहे हैं।
इस अभियान को अब मिलने लगे
स्वतःस्फूर्त जनसमर्थन की प्रशंसा करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कियह हैरत
और अफसोस की ही बात है कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की
प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बदलते दौर
के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा। बढ़ती आबादी की जरूरतों को
पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। नतीजतन जंगल खत्म हो रहे हैं।
देश में वन क्षेत्रफल 19.2 फीसद है, जो बहुत ही कम है। इससे पर्यावरण के
सामने संकट खड़ा हो गया है। घटते वन क्षेत्र को राष्ट्रीय लक्ष्य 33.3 फीसद
के स्तर पर लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने होंगे। साथ ही
सकारात्मक तथ्य यह भी है कि अब जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आ
रही है। लोग अब पेड़-पौधों की अहमियत को समझने लगे हैं। बिहार में हरित आवरण
वृद्धि के लिए जो कार्यक्रम हुए उसके कारण आज इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो
रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कदम के कार्यकारी अध्यक्ष सबीऊद्दिन
अहमद सिफु, संचालन पाटलिपुत्र नगर विकास समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार
बब्लू एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री भुट्टो खान ने किया।
इस अवसर पर मन्नान
कुरेशी, श्री राजेंद्र यादव, जे के दत्त, नागेन्द्र कुमार, अनूप कुमार,
सुनील सिन्हा, अपर्णा भारती, संजू कुमारी, शोभा देवी, वरुण कुमार, राज रमण,
मुकेश सिंह यादव, रंजन कुमार, विनीत कुमार, सागरराज, अनिमेश आनंद, विकेश
आर्यन आदि ने भी पौधे लगाए।
Back To Top
Post A Comment: