भागलपुर, (रिर्पोटर) : भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नाथनगर अंतर्गत बुद्धूचक हरिजन टोला झोपड़पट्टी, बद्दुचक मंडल टोला में बाढ़ पीडि़त लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि बाढ़ पीडि़त लोगों के बीच लगातार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है, आम जनता बाढ़ की विभीषिका से त्राहिमाम है। बाढ़ पीडि़त क्षेत्रों में महामारी के रोकथाम के लिए पानी निकलते ही ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव कराया जाएगा एवं बाढ़ पीडि़तों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ अभय आनंद, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद संजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी रविंद्र नाथ यादव, प्रदेश डेलीगेट अभिषेक चौबे, रजनीश रंजन, कार्तिक मंडल,बंटी कुमार दास,गोपाल मंडल, अर्जुन मंडल, रवि कुमार,दिलीप मंडल, सिकंदर कुमार, जीवन कुमार, पवन कुमार मंडल एवं दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Back To Top
Post A Comment: