Home
बिहार
राजनीति
लालू जी व्यक्ति नहीं विचार धारा हैं,उनके नेतृत्व मे 2020 का चुनाव राजद लड़ेगी और चुनाव जीतेगी:तेजस्वी यादव

पटना, (रिपोर्टर) : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिये लालू प्रसाद का पर्चा नामजदगी दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद राजद को सींचने वालेए सामाजिक न्याय के मसीहा,गरीब, गुरबे, अभिवंचितों के अधिकार की लड़ाई लडऩे वाले अग्रणी नेता रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एवम रेल मंत्री रहते हुए लगातार सामाजिक न्याय और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी। उनके नेतृत्व मे राजद 2020 का विधान सभा चुनाव लड़ेगी और भाजपा एवम एनडीए की सरकार को शिकस्त दे कर राज्य मे गरीब गुरबाओं एवम अभिवंचितों को न्याय देने वाली सरकार बनाएगी। शिक्षा, स्वास्थ, के क्षेत्र मे बिहार की सरकार पूरी तरह से विफल है। शिक्षा का बुरा हाल है। बिहार बेरोजगारी का केंद्र बन गया है। विधान सभा मे निम्न वर्गीय पदों के लिये5 लाख से अधिक बेरोजगारों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में हजारों बी टेक, एम टेक के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगारों ने आवेदन किया है। इस से बिहार मे बेरोजगारी का क्या हाल हाल पता लगता है। बेरोजगरों को सरकार रोजग़ार नहीं दे पा रही है। अपराधी खुले आम आपराधिक घटना अंजाम दे रहे हैं। सरकार अपराधियों पर नियंत्रण नही कर पा रही है। आये दिन दिन दहाड़े आपराधिक घटना घट रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए लालू जी से खौफ ज्यादा है। लालू जी ही पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड के पहले चरण के मतदान मे मतदाताओं ने बीजेपी को पूरी तरह से नकार दिया है झारखंड मे महागठबंधन की ही सरकार बननेवाली है। जदयू के सभी प्रत्याशियों की जमानत जप्त होगी। उन्होंने पयाज के बढ़े कीमत और महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि जब बिस्कोमॉन 35 रुपया प्याज भेज सकता है तो सरकार क्यों नही जनता को सस्ता प्याज दे सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नही संभल रहा है। देश का बुरा हाल हाल है जीडीपी लगातार गिर रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजद युवाओं की लड़ाई लड़ेगी और उनका हक रोजगार उन्हें दिलाने के लिये संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्वमंत्री आलोक कुमार मेहता, अशोक कुमार सिंह, नारायण यादव,विधायक भाई वीरेन्द्र, प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष कारी सोहेब, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, निराला यादव, मदन शर्मा, गुलाम रब्बानी सहित अनेकों विधायक, राजद कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित थे।
Back To Top
Post A Comment: