Home
बिहार
इंटक महामंत्री को दिया गया श्रदांजलि
पटना, (रिपोर्टर) : इंटक प्रदेश महामंत्री डी.राम साहब श्रदांजली सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालकर कहा कि स्वर्गीय राम साहब विगत 40 वर्षों से सक्रिय रूप से श्रम आन्दोलन से जुड़े रहे और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के आन्दोलन में राष्ट्रीय स्तर पर उनकी विशेष पहचान रही है। राम साहब ने अनेकों अवसर पर विभिन्न बैठकों में भाग लेकर ऐतिहासिक समझौतों के गवाह रहे हैं और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन से पूरा श्रम जगत शोकाकुल है, उनकी कमी श्रम जगत को हमेशा खलती रहेगी। इंटक ने राम साहब के रूप में अपना एक बहुमूल्य नेता को खो दिया है।
श्रद्धांजलि देने वालो में इंटक के वरीय महासचिव श्रीनंदन मंडल, महासचिव आलोक रंजन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, संगठन मंत्री अखिलेश पाण्डेय, युवा इंटक अध्यक्ष आशुतोष कुमार शामिल थे।
Back To Top
Post A Comment: