Home
बिहार
राजनीति
विभिन्न दलों को छोड़ जनतांत्रिक विकास पार्टी में शामिल हुईं महिलाएं एवं युवा
पटना, (रिपोर्टर) : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज पटना में केंद्र और राज्य
सरकार के मंशे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश में आज ज्यादा जरूरी शिक्षा –
रोजगार – स्वास्थ्य है या फिर एनआरसी, सीएए और जन जीवन हरियाली! उन्होंने कहा कि देश में सरकार की गलत नीतियों की वजह से कुव्यवस्था
है। सरकार में बैठे लोग देश के शोषितों, दलितों और वंचितों की आवाज को कुचलने और
बाबा साहब के संविधान को बर्बाद करने का कुचक्र कर रहे हैं।
उक्त बातें अनिल
कुमार ने आज जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की महिला विंग
द्वारा आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान उन्होंने महिलाओं का पार्टी में स्वागत
करते हुए कहा कि शोषितों, दलितों और वंचितों की लड़ाई में पहले हम महिलाओं के
मोर्चे पर पिछड़ते थे, लेकिन अब आप लोगों के आने से हमारी पार्टी और मजबूत हुई है।
आज देश में महिलाओं ने संघर्ष की एक नई लकीर खींची है। हमें उम्मीद है कि पार्टी
में शामिल तमाम महिलाएं आने वाले दिनों में सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ी
लड़ाई लड़ेंगी, जिसको पार्टी का पूरा समर्थन हासिल होगा। हमें उम्मीद है कि जब आप
परचम लेकर संघर्ष करेंगी, तो सरकार सुनने को विवश होगी।
इससे पहले आज कुशावती
चौधरी और अंजनी शर्मा के नेतृत्व में प्रीति रंजन, रिंकू कुमारी, ज्योति देवी,
सुषमा सिन्हा, निशा शर्मा समेत विभिन्न दलों की 50 से अधिक महिलाओं और युवाओं ने
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के समक्ष जनतांत्रिक विकास पार्टी की सदस्यता ली।
इस दौरान उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने संकल्प लिया। इस
मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल, बिंदेश्वरी सिंह, ज्योति
चंद्रवंशी, अमरजीत, सुखदेव आदि लोग मौजूद रहे।
Back To Top
Post A Comment: