Home
बिहार
राजनीति
राज्य सरकार विकास का ढोंग रचकर जनता को गुमराह करने में जुटी है:माधव आनंद
पटना, (रिपोर्टर) : रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि सुशासन सरकार में घोटालों का दौर चल रहा है। विकास नाम की चीज नहीं। बिहार की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है और राज्य सरकार विकास का ढोंग रचकर जनता को गुमराह करने में जुटी है। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं पर सरकार ध्यान न देकर चुनाव के समय जल जीवन हरियाली की बात कर एक ओर फिर जनता को ठगने में जुट गयी है। उन्होंने कहा कि जिस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का दायित्व संभाला था क्या उन्हें पता नहीं था कि बिहार में प्रदूषण बढ़ा है। मुख्यमंत्री जनता की नब्ज टटोलने के लिए जल जीवन हरियाली मिशन के बहाने बिहार का दौरा कर रहे हैं। जनता इन्हें अच्छी तरह पहचान चुकी है। न तो इनका कोई नीति और न कोई सिद्धांत है। समाजवादी विचारधारा की बात करने वाले मुख्यमंत्री बिहार के जनादेश का अपमान कर भाजपा के साथ जा मिले। बिहार विधानसभा के चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।
Back To Top
Post A Comment: