Home
बिहार
मानव धर्म की रक्षा हेतु समर्पित रहे स्वामी सहजानंद सरस्वती
पटना, (रिपोर्टर) : जनता दल यू के प्रदेश
महासचिव सह स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. शम्भूनाथ
सिन्हा ने दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती को महामानव बताते हुए कहा कि स्वमी जी
ताउम्र मानव धर्म की रक्षा हेतु सतत संघर्षरत रहे। किसानों एवं मजदूर वर्ग के
हितों एवं उनके बीच सामंजस्य स्थापितकरने के उनके प्रयासों की प्रासंगिता आज के
दौर में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्री सिन्हा
स्वमी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र द्वारा स्वामी जी की 131वीं जयंती के अवसर पर
आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी सहजानंद
सरस्वती विचार केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष ई. शशिकांत ने की। इस अवसर पर स्वामी जी
की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में
एचई टाइम्स के संपादक राजेश सिन्हा, डॉ. संजय कुमार, राजकिशोर सिंह, अर्जुन सिंह, कौशलेंद्र मिश्रा, श्रीमती अंजू राय, धीरेंद्र चौधरी, सुधीर कुमार सिंह, मंजेश शर्मा, उनय कुमार, छात्र नेता अभिवन गौरव, विकास वर्णवाल, नीतीश कुमार आदि प्रमुख्य
रूप से उपस्थित थे।
Back To Top
Post A Comment: